नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- अडानी पावर (Adani Power) और टाटा पावर (Tata Power) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को दोनों कंपनियों के शेयर करीब 4% तक उछलकर अपने नए 52-हफ्ते के हाई पर पहुंच गए। पिछले एक महीने में अडानी पावर (Adani Power) करीब 48% और टाटा पावर (Tata Power) लगभग 20% तक चढ़ चुका है, जिससे निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- इस एनर्जी शेयर ने लगाई बड़ी छलांग, लगातार दूसरे दिन आई 5.7% की तेजीक्यों भाग रहे पावर स्टॉक्स? इस तेजी की सबसे बड़ी वजह देशभर में बढ़ती गर्मी है। कई राज्यों में तापमान 40degC से 45degC तक पहुंच चुका है, जिससे बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इंडिया मेटेरोलॉजिकल डिपॉर्टमेंट (India Meteorological Department- IMD) ने भी कई इलाक...