52 वीक लो पर राधाकिशन दमानी की कंपनी का स्टॉक, ब्रोकरेज का भी बिगड़ा मूड
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- पस्त पड़े बाजार में डीमार्ट की पैरेंट कंपनी कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर को भी बेचने की होड़ है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 4 पर्सेंट से अधिक टूटकर 3362 रुपये के निचले स्तर तक आ गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। शेयर में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब कंपनी ने हाल ही में तिमाही नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों को लेकर कुछ ब्रोकरेज की भी निगेटिव राय है। आइए डिटेल जान लेते हैं।कैसे रहे तिमाही नतीजे? चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का मुनाफा सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत बढ़कर 742.98 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 684.85 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही में कंपनी की परिचालन आय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.