नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Suzlon energy share price: तिमाही नतीजे से पहले एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर एक बार फिर से गिरावट वाले मोड में आ गए हैं। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार सुजलॉन एनर्जी के शेयर भारी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे हैं और इसमें अब अधिक गिरावट की गुंजाइश कम है। जानकारों का अनुमान है कि यह शेयर जल्द ही बाउंसबैक करेगा। बता दें कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को होगी। इस बैठक में 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई तिमाही के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।शेयर का परफॉर्मेंस सुजलॉन एनर्जी के शेयर की बात करें तो गुरुवार को 2.50% से अधिक टूटकर 38.50 रुपये के नीचे आ गया। शेयर अपने 52 वीक लो 36.30 रुपये के करीब आ गया है। बता दें कि शेयर का यह लो 8 अक्टूबर को था। इसके बाद कुछ दिन तक ...