सिमडेगा, मई 12 -- 52 वाहनों से वसूला गया 1∙54 लाख का जुर्माना सिमडेगा, प्रतिनिधि।पुलिस ने सोमवार को शहरी क्षेत्र के वीर बुधु भगत चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राईविंग लाईसेंस, सीट बेल्ट वगैरह की जांच की। मौके पर कुल 92 वाहनों की जांच की गई। जिनमें से 52 वाहन चालक यातायात नियमों का उलंघन करते हुए पाए गए। साथ ही कई वाहन चालकों के पास कागजात अधूरा पाया गया। इस पर इन सभी वाहन चालकों से कुल 1,54,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही भविष्य में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...