बगहा, जुलाई 8 -- श्रीनगर। बैरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के लौकरिया मौजे टोला में छापेमारी कर 52 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि धंधेबाज गंडक दियारा के रास्ते लौकरिया होते हुए अवैध विदेशी शराब की खेप लेकर जाने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 52 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई तथा दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान लौकरिया निवासी कन्हैया कुमार एवं सुजीत कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- बहेरवाडीह गांव में छापेमारी कर 26 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार पुलिस ने दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत भेज रही है। य...