कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे एवं अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार की दोपहर मोहल्ला कोलियान स्थित प्राचीन लश्करी तालाब का निरीक्षण किया। इसका सुंदरीकरण 52 लाख से कराया जाएगा। इस कार्य के लिए टेंडर स्वीकृत हो चुका है। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया लश्करी तालाब के चारों तरफ अतिक्रमण हटाकर बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी। बीच में मनोरम तालाब बनेगा और इसके किनारे पौधरोपण के साथ ही चारों तरफ ट्रैकिंग रूट पर जगह-जगह एलइडी लाइटिंग और बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी। यहां पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को सबसे पहले पश्चिम दिशा में बाउंड्रीवाल का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आज जेसीबी से समतलीकरण शुरू कर दिया गया। मौके पर मौजूद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू ...