सहारनपुर, मार्च 23 -- नकुड़ पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 261 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 52 लाख रुपये बताई गई है।कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंबेहटा-गंगोह रोड पर गांव अंबेहटी में जाने वाले रास्ते से एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे गांव घाटमपुर नकुड़ निवासी मुबीन को गिरफ्तार किया। अभियुक्त से पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही 261 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.