फतेहपुर, अप्रैल 28 -- बिंदकी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर अमर शहीद जोधा सिंह अटैया समेत 52 क्रांतिकारियों की शहादत का गवाह बावनी इमली में आज के दिन फांसी दी गई थी। मुगल मार्ग में शहीद स्मारक में विद्यालयों के अलावा समाजसेवी, युवा वर्ग पहुंचा। श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को यादकर अमर शहीद जोधा सिंह अटैया व उनके साथियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान पूरा स्थल भारत माता की जय व अमर शहीदों की जय के उद्घोष से गूंज उठा। शहीदों की याद में निकली रैली, अर्पित किया श्रद्धासुमनखजुहा के पुरषोत्तम इंटर कालेज एवं रामपाल बिटाना देवी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं समेत स्टाफ ने शहीदों को यादकर रैली निकाली। शहीद स्मारक में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जहां बलिदानियों की बहादुरी की गाथा सुनाई गई। शिक्षको द्वारा बच्चो को परिसर का भ...