शामली, फरवरी 24 -- क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसोली में स्थित 52 बीघा के बड़े तालाब पर अवैध कब्जे को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब की पैमाइश शुरू कर दी है। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। गांव इस्लामपुर घसोली में 52 बीघा का तालाब स्थित था। लगातार तालाब के आसपास के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर अस्थाई अतिक्रमण कर लिया। जिस गांव के पानी की निकासी पूरी तरह से प्रभावित होने लगी। तालाब की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कब्जे के कारण स्थानीय निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें 52 बीघा तालाब में 25 भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई थी। शिका...