प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19)' के तहत बीते दिन विकास भवन स्थित सरस सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल ने कोविड में अभिभावक खो चुके बच्चों को लैपटॉप वितरित किए। योजना के अंतर्गत सांसद ने 52 लाभार्थियों को शिक्षा व तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से लैपटॉप प्रदान किए गए। सांसद ने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के प्रति संवेदनशील है और यह पहल उन्हें डिजिटल युग के अनुरूप बनाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पात्र बच्चों तक योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...