देहरादून, जनवरी 25 -- देहरादून। वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग पर नर्सिंग बेरोजगारों का धरना रविवार को 52वें दिन भी जारी रहा। एकता विहार में धरने पर बैठे बेरोजगारों का कहना है कि सरकार एवं शासन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है, इसीलिए उन्हें अब आंदोलन उग्र करना पड़ेगा। इस दौरान नवल पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती, प्रवेश रावत, सुभाष, मुकेश रमोला, भास्कर, लता, पपेंद्र, सुनील और पवन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...