52 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण, मुखिया ने कहा- शिक्षा तक पहुंच होगी आसान
रामगढ़, जुलाई 11 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड अंतर्गत डॉ राम मनोहर लोहिया श्रमिक उच्च विद्यालय, बोंगाहारा (एड़ी पंचायत) में शुक्रवार को झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा आठ के 52 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एड़ी पंचायत की मुखिया रोपन देवी ने छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों से साइकिल का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।साइकिल मिलने पर छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता जताई और झारखंड सरकार, विद्यालय प्रबंधन तथा मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.