खगडि़या, अप्रैल 26 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड स्थित भरतखंड का मुगलकालीन ऐतिहासिक 52 कोठरी 53 द्वार अब एक नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। वर्षों से उपेक्षित इस प्राचीन धरोहर को पुरातात्विक स्थल के रूप में विकसित करने की पहल तेज हो गई है। जिला प्रशासन और कला-संस्कृति विभाग इसके संरक्षण और विकास को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने शनिवार को स्वयं स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने न सिर्फ किले की संरचना का जायजा लिया, बल्कि इसके निर्माण से जुड़े इतिहास को भी खंगाला। उल्लेखनीय है कि इस भव्य किले का निर्माण राजा बैरम सिंह ने कराया था। पदाधिकारी ने उनके वर्तमान परिजनों से मुलाकात कर महत्वपूर्ण जानकारियां भी जुटाईं। निरीक्षण के दौरान इस ऐतिहासिक महल के फोटो और वीडियो तैयार किए गए, ताकि इसक...