52 किलो गांजा कांड में फरार नामजद आरोपित गिरफ्तार
मधुबनी, अप्रैल 9 -- मो. माजित हरलाखी। 52 किलो गांजा कांड में फरार नामजद आरोपित को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान पिपरौन गांव निवासी चांद कुमार दास के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक करीब पांच माह पूर्व पिपरौन एसएसबी कैंप के जवान व पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से भारत लाए जा रहे 52 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तस्करों उपरोक्त आरोपित के लिए काम करने की बात कही थी। इस संबंध में एसएसबी ने तीन आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस की नजर से फरार चल रहा था। जिसे कांड के अनुसंधानकर्ता ने गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.