सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस पर लगने वाले ऐतिहासिक गांधी मेला का शनिवार को डाक बंदोबस्ती किया गया। नप कार्यालय में आयोजित डाक बंदोबस्ती प्रकिया में मो साकिर ने सबसे उंची बोली बोलकर 52,61500 रुपए में अपने नाम कर लिया। डाक बंदोबस्ती प्रक्रिया कुल नौ चरण में पुरी की गई। बताया गया कि डाक की बोली 52,40,550 से शुरु हुई। डाक बंदोबस्ती प्रकिया में तीन संवेदकों ने भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि गांधी विकास मेला का समापन 26 जनवरी से शुरु होकर 31 जनवरी को समाप्त होगा। डाक बंदोबस्ती प्रक्रिया में सदर सीओ मो इम्तियाज अहमद, नप प्रशासक अरविंद तिर्की, नगर प्रबंधक आकाश डेविड सिंह, अर्पण इंदवार सहित अन्य नप कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...