पूर्णिया, अगस्त 8 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 516 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक टाटा नेक्सॉन कार, चार मोबाइल फोन और 4000 नेपाली रुपये भी जब्त किए हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव पाराशर ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को सूचना मिली थी कि उजले रंग की टाटा नेक्सॉन कार संख्या बीआर 38 एआर 9826 से दो व्यक्ति बेलौरी के रास्ते कटिहार की ओर स्मैक की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम गठित की गई। यह भी पढ़ें- इंडो-नेपाल सीमा पर 18.78 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के साथ एनएच-131ए के पूर्वी लेन स्थित सतडोभ के बेलौरी धर्मकांटा के समीप वाहन जांच ...