उरई, दिसम्बर 13 -- उरई। सर्द हवाओं से कंपकपा रहे निराश्रितों, राहगीरों और दुकानदारों को राहत देने के लिए नगर पालिका ने आनन-फानन में शहर में अलाव का टेंडर उठा दिए। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब डेढ़ सौ रुपये कम में ठेका उठा है और अलाव भी जलने लगे हैं। इससे चाक चौराहों के अलावा मेन बाजारों में लोगों को कुछ सहूलियत मिली है। पालिका अफसरों का कहना है कि कम दरों में ठेका उठने से पालिका को बचत हुई। दिसंबर के साथ सर्दी ने तेजी दिखाई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार सुबह, शाम को सर्द हवाएं लोगों की कंपकपी छुटा रही हैं। इससे निराश्रितों, दुकानदारों से लेकर आम आदमी परेशान हो रहा था। नगर पालिका ने शुक्रवार देर शाम को अलाव का ठेका उठा दिया। ईओ की मौजूदगी में पिछले दिनों डाला गया टेंडर खोला गया। इसमें उरई की गजाला नाम की कार्यदायी संस्था को ठेका मिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.