सहारनपुर, जुलाई 9 -- सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) की न्यू टाउनशिप योजना को उम्मीद से कहीं अधिक प्रतिसाद मिला है। पहले चरण में उपलब्ध 513 आवासीय प्लाटों के मुकाबले करीब 3300 ऑनलाइन आवेदन आने से हर प्लाट के लिए औसतन छह से अधिक दावेदार मैदान में हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब लोगों की निगाहें 20 जुलाई के बाद शुरू होने वाली आवंटन प्रक्रिया पर टिक गई हैं। पहले चरण के बाद एसडीए दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू करेगा। दिल्ली रोड बाईपास स्थित न्यू टाउनशिप को आधुनिक और सुनियोजित आवासीय परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है। आवेदन बंद होने के बाद प्राधिकरण सभी आवेदनों की जांच कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जिस श्रेणी में उपलब्ध प्लाटों से अधिक आवेदन होंगे, वहां शासन के निर्धारित नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से आवंटन किया जा...