हमीरपुर, मार्च 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के सातवें दिन सीसीटीवी की निगरानी में दोनों मूल्यांकन केंद्रों में 512 परीक्षकों ने 18984 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इस दौरान 330 परीक्षक अनुपस्थित रहे। मुख्यालय के राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सातवें दिन जारी रहा। 205 परीक्षकों ने 7982 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जिससे अब 13634 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन को अवशेष रह गई है। इस दौरान 156 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार से हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में 307 परीक्षकों ने 11002 बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब यहां पर 15591 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन को अवशेष रह गई है। मूल्यांकन के दौरान 174 परीक्षक अनुपस्थित रहे।...