हमीरपुर, मार्च 16 -- हमीरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 90 हजार लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में एक लाख रुपए प्रति लाभार्थी की धनराशि अतंरण की गई एवं लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया गया। जनपद हमीरपुर की समस्त नगर निकायों में कुल 511 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त भेजी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में राठ विधायक मनीषा अनुरागी, चेयरमैन कुलदीप निषाद, कुरारा चेयरमैन आशारानी कबीर एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राठ विधायक, डीएम घनश्याम मीणा एवं एडीएम (न्यायिक) रिजवाना शाहिद द्वारा लाभार्थियों को आवास स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में समस्त अधिकारी एवं डूडा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...