सीवान, मार्च 24 -- सीवान /गोरेयाकोठी, एक संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के पचपकड़िया गांव में सोमवार को श्रद्धा, उत्साह व भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री रामजानकी व श्री पंचमुखी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक यात्रा में करीब 5100 महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं। जिन्होंने सिर पर कलश उठाकर पूरे क्षेत्र को भक्ति रंग में रंग दिया। भक्ति से सराबोर हुआ पूरा इलाका कलश यात्रा सब्जी मंडी (पचपकड़िया पकड़ी बाजार) से शुरू होकर जगदीशपुर मोड़, सैदपुरा, सानी बसंतपुर, सतवार पश्चिम टोला, कतालपुर और जानकीनगर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान सतवार पश्चिम टोला स्थित चंद्रमा घाट पर जल अर्पण किया गया। रास्ते भर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। घोड़ा, हाथी और बैं...