अररिया, जून 11 -- जोकीहाट, (एस)। बुधवार की देर रात जोकीहाट थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान काकन टोल प्लाजा के पास एक कार से 510 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। हालांकि इसके साथ ही पुलिस ने कार को जब्त कर थाना लेते आया। लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहे।

पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से भागने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। पीछा किए जाने पर चालक काकन टोल प्लाजा के समीप कार खड़ी कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया।

शराब की बरामदगी पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांड की 510 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद वाहन और शराब को जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुस...