झांसी, मार्च 27 -- चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमीं पर पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में आस्था का जलसैलाब उमड़ पड़ा। धर्मनगरी रामराजा ओरछाधाम में दोपहर 12 बजते ही मंगल आरती हुई। दर्शन-पूजन को बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। यहां मुख्य द्वारा 51 हजार लड्डूओं का भोग लगाया गया। जगह-जगह भंडारे हुए। प्रसाद वितरण किया गया। वहीं पूरी धर्म नगरी रामराजा ओरछा धाम के जयकारों से गूंज उठी। शाम फिर आरती हुई। इसके बाद राजा जू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा में श्री राम राजा के अयोध्या से ओरछा आगमन की वर्षगांठ मनाने की अनूठी परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि आज से 500 वर्ष पूर्व ओरछा की महारानी कुंवर गणेश अयोध्या से श्री राम के विग्रह को लेकर संत समाज के साथ पदयात्रा करते हुए नवमी पुष्य नक्षत्र में ओरछा पहुंची और भगवान राम को यहां राजा के रूप में ...