मधुबनी, अप्रैल 22 -- शंकर प्रसाद बिस्फी । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत राशन प्राप्त कर रहे 5103 अपात्र परिवारों का राशन कार्ड होगा बंद। विभाग द्वारा जांच के बाद इन्कम टैक्स भरने वाले चार हजार इक्याबन,पच्चीस लाख से अधिक का टर्न ओवर करने वाले व्यवसायी,पीएम किसान सम्मान निधि अन्तर्गत ढाई एकड़ से अधिक भूमि वाले 732किसान,चार पहिया वाहन रखने वाले 299 परिवार आदि लाभुक शामिल हैं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कौशल किशोर मंडल ने बताया कि ऐसे अपात्र लाभुकों की सूची आपूर्ति कार्यालय में उपलब्ध है।लाभुक कार्यालय आकर अपना पक्ष रख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...