आगरा, अक्टूबर 2 -- शास्त्रीपुरम स्थित जोनल पार्क में नवरात्रि समापन पर 51 सौ से अधिक कन्याओं का पूजन एवं भोज हुआ। कन्याओं को उपहार भी भेंट किए गए। भाजपा नेत्री वंदना सिंह के साथ क्षेत्र के व्यक्ति एवं महिलाओं की टीम निरंतर लगी रही। कन्या पूजन एवं भोज के बाद क्षेत्रवासियों को प्रसादी का वितरण भी किया गया। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, महामंत्री वीरेंद्र सिंह छौंकर, उपाध्यक्ष चौधरी नवल सिंह, रालोद महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, प्रदेश सचिव डॉ रूपेश चौधरी ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...