आजमगढ़, जून 19 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यालय से करीब 31 किलोमीटर दूर स्थित विसानी गांव के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के 51 वर्षों बाद अपने भवन में संचालित होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन पहुंच मार्ग का सीमांकन न होने से मामला अधर में लटका है। करीब पांच माह पहले भवन निर्माण पूरा हो चुका है, फिर भी ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना वर्ष 1972 में स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह के प्रयासों से हुई थी। शुरुआत में अस्पताल किराए के खपरैल मकान में संचालित हुआ। भवन जर्जर होकर गिर जाने के बाद वर्ष 2015-16 से अस्पताल टांडाडीह चट्टी पर किराए के एक कमरे में संचालित हो रहा है। यह भी पढ़ें- 51 साल बाद अपना भवन मिला, अब रास्ते का अड़ंगा प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह के प्रयास से तत्कालीन एसडीएम संत रंजन न...