सिद्धार्थ, मई 7 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान टीम। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बढ़नी ब्लॉक परिसर में बुधवार को आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र व कार्यकर्त्रियों को स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधायक विनय वर्मा की मौजूदगी में 51 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र व 225 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया।विधायक विनय वर्मा ने कहा कि हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए। वह जो मेहनत करती हैं उसका रियल टाइम डाटा हमें समय पर नहीं मिल पाता है। समय पर डाटा अपलोड न पाने की वजह से हमारी रैंकिंग कम होती है, इसलिए स्मार्टफोन देना और उन्हें इसके उपयोग में पारंगत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की भूमिका बढ़ने वाली है, इसलिए हर प्रकार की सुविधा देने का काम किया जा रहा है। ...