अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। श्री गंगा सेवा समिति द्वारा रविवार को संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा के सासनी गेट कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। तय हुआ की इस वर्ष श्रावण मास के पावन माह में 3 अगस्त समय 11 बजे सुबह से संस्था द्वारा एक भव्य सामूहिक रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया जाएगा। 51 शिवलिंगों को महारुद्राभिषेक कर 100 से अधिक यजमानो द्वारा कराया जाएगा। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि सब मिलकर इस कार्यक्रम को अचल सरोवर के प्रांगण में करेंगे। नीलेश उपाध्याय ने बताया की भगवान भोलेनाथ के इस पावन श्रावण माह में श्री गंगा सेवा समिति गंगा जल से 50 से अधिक आचार्य द्वारा पूर्ण मंत्रो उच्चारण से कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। यह भी पढ़ें- गंगा की मूर्ति का किया जलाभिषेक बैठक में संस्था के संस्थापक किरन कुमार झा,...