सीवान, जनवरी 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के शुक्ला टोली हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को होने वाले सस्वर सुंदरकांड के 51 वें वार्षिकोत्सव पर होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रविवार से हुई। मंदिर के प्रधान पुजारी नीतीश दुबे के मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर से कलश यात्रा में लाल-पीले पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लिए 351 महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। इस दौरान संपूर्ण शहर हनुमानमय हो गया। जिले के आंदर प्रखंड के पतेजी आश्रम के आचार्य पवन के नेतृत्व में 35 बाल आचार्य व श्रीराम भक्त हनुमान व हनुमान मंदिर के संस्थापक व अंतर्राष्ट्रीय मानस प्रवचनकर्ता स्व. स्वामी गणेश दत्त शुक्ला की फूलों से सजाए गए रथ पर रखी तैलचित्र थी। पीछे महिलाओं व युवतियों की लंबी कतार सिर पर कलश लिए थी। हनुमान मंदिर से शुर...