51 विद्यालयों में 600 से अधिक किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन
बहराइच, अगस्त 11 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में चार दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान शुरू किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. कुणाल मिश्रा की अगुवाई में बीपीएम ममता मिश्रा एवं सीपीएम धर्मेंद्र मिश्रा व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर पात्र किशोरियों का टीकाकरण किया। पहले दिन 51 परिषदीय विद्यालयों में 600 से अधिक किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन लगाई गई। इसमें 9 वर्ष से 13 वर्ष 6 माह की किशोरियों का टीकाकरण किया। वैक्सीन लगने के बाद किशोरियों को निर्धारित समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। अधीक्षक ने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. श्री मिश्रा ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.