गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। श्री बालाजी मंदिर निकट सेलटैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में पुरुषोत्तम मास के समापन व सोमावती अमावस्या पर महा अनुष्ठान आयोजित हुआ। सोमवार सुबह 21 ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक आरंभ हुआ, जो शाम 4 तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान कुल 51 लोगों ने रुद्राभिषेक किया। इसके बाद विश्व शांति एवं‌ सबके कल्याण के लिए महायज्ञ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू की देखरेख में संपन्न हुआ। अंत में लोक गायक अंशुमान शुक्ला द्वारा भक्त‌िमय भजन संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव आशुतोष कुमार सिंह, पं. शुभम शास्त्री, कामाख्या नारायण सिंह, विश्ववा सिंह, निखिल श्रीवास्तव, कन्हैया तिवारी, अजय तिवारी, सक्षम दुबे, सुयश दुबे, रं...