मुंगेर, अगस्त 1 -- असरगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान असरगंज के कच्ची कांवरिया मार्ग पर आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। इन्हीं श्रद्धालुओं के बीच झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया गांव निवासी शिवभक्त विराट अपनी अनोखी कांवर यात्रा के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विराट अपने कंधे पर 51 लीटर गंगाजल लेकर करीब 350 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, वह 6 जुलाई को अपने गांव स्थित राजदा धाम मंदिर से यात्रा पर निकले हैं। सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से 51 लीटर गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए देवघर जा रहे हैं। शिवभक्त विराट ने बताया कि उनकी यह यात्रा किसी व्यक्तिगत मनोकामना के लिए नहीं, बल्क...