फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। पंचालघाट पर इन दिनों सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। गंगा स्नान के साथ बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल भरकर शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी जनपद के चौबिया क्षेत्र के दो युवाओं ने 51 लीटर के कलश में गंगाजल भरकर गोला गोकरणनाथ के लिए अपनी यात्रा शुरू की। लखीमपुर के चौबिया निवासी ओमजी और रवि पहली बार 51 लीटर के कलश में गंगाजल लेकर कांवड़ लेकर निकले हैं। दोनों युवाओं ने बताया कि काफी समय से उनकी इच्छा थी कि वह सावन में पंचालघाट से गंगाजल भरकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कांवर यात्रा के सामानों से सजा बाजार, खरीदारी को उमड़ रहे श्रद्धालु इस वर्ष उनकी म...