मथुरा, अक्टूबर 2 -- कस्बा छाता अंतर्गत दहेज में 51 लाख रुपये की नकदी न मिलने पर एक नवविवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और उसे छाता चौराहे पर फेंककर चले जाने का ससुरालियों पर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली छाता पुलिस ने पति, ससुर, जेठ-जेठानी और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जैत निवासी एक नवविवाहिता ने कोतवाली छाता में दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 25 अप्रैल को आकाश भाटी निवासी गांव मिर्जापुर दनकौर, के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के महज 15 दिन बाद ही पति आकाश भाटी, ससुर, जेठ, जेठानी और देवर दिए गए दान-दहेज से असंतुष्ट हो गए और मायके से 51 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाने लगे। यह भी पढ़ें- हापुड़ : दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तलाक मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। प...