अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस छह अप्रैल को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन कराया जाएगा तथा विश्व कल्याण के निमित्त हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बस अड्डा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नगर निगम परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय तथा जिला पंचायत कार्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। महानगर अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी ध्वज लगाने और सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी निर्देश दिया गया है।तै...