51 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली कांवड़, देशभक्ति और सौहार्द का दिया संदेश
शामली, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा के दौरान इन दिनों कांवड़ मार्ग पर आस्था के साथ सामाजिक और राष्ट्रभक्ति के संदेश भी देखने को मिल रहे हैं। भगवान शिव की आकर्षक झांकियों के साथ कांवड़िये बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण और भ्रूण हत्या रोकने जैसे संदेशों को भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। रविवार को शामली से होकर गुजरी एक कांवड़ ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस कांवड़ में 51 फीट लंबा तिरंगा झंडा शामिल था। करनाल निवासी शिवभक्त राजू और विजय अपने अन्य साथियों के साथ रविवार को शामली से होकर गुजरे। उनके साथ 51 फीट लंबा तिरंगा झंडा लेकर कांवड़ यात्रा निकाली जा रही थी। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया कांवड़ मार्ग से गुजर रही इस विशाल तिरंगा कांवड़ को देखने के लिए लोगों की नजरें ठहर गईं। तिरंगे के साथ कांवड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.