मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था का भव्य संगम एक बार फिर देखने को मिल रहा है। घोसी तहसील क्षेत्र अन्तर्गत अमिला नगर पंचायत में 51 फीट ऊंची श्रीसंकट मोचन महाबली हनुमान जी की भव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा का भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यह ऐतिहासिक धार्मिक महोत्सव सनातन परंपरा की जीवंत मिसाल बना है। कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 31 मार्च यानी कल से शुरू होगा। सर्वप्रथम मंगलवार को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा और मंडप प्रवेश के साथ कार्यक्रम का शुभ शुरुआत होगा। क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेगे। उसके बाद शाम 6 बजे से 9 बजे तक मानस प्रवचन और रात्रि 9 बजे से सुंदरकांड का 5 पाठ भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न होगा। एक अप्रैल को सुबह 6 से 9 बजे से अधि...