नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope 2026 शनि का राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि की बदलती स्थिति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इन दिनों शनि वक्री हैं। जब कोई ग्रह वक्री होता है तो इसका ये मतलब होता है कि वो अब उलटी चाल में आगे बढ़ रहा है या गोचर कर रहा है। शनि अपनी टेढ़ी चाल से मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और अगले 51 दिन तक ऐसे ही आगे बढ़ते जाएंगे। शनि जब-जब वक्री होते हैं तो इसका असर बहुत ही गहरा होता है। वहीं जैसे ही शनि मार्गी होंगे तो इससे कई राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि जैसे ही सीधी चाल चलने लगेंगे तो इससे कुल 5 राशियों को खूब लाभ होगा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये 5 लकी राशियां कौन सी हैं?शनि की सीधी चाल का असर इन 5 राशियों पर होगा-वृषभ राशि पर मार्गी...