लखीसराय, दिसम्बर 16 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में आज मंगलवार से आगामी 20 दिसंबर तक पल्स पोलियो का अभियान चलेगा। इस दौरान सभी गांवों में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कुल 51 दलों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को व्यापक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। शहरी क्षेत्र में सभी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस कड़ी में आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने रेफरल अस्पताल परिसर से बड़हिया बाजार तक, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मध्य विद्यालय इंदुपुर के स्कूली छात्र-छात्राओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीएनसी यूनिसेफ के मो इरशाद आलम ने बताया कि अभियान के दौरान गठित 51 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.