लखनऊ, अगस्त 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के लिए तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। यातायात प्रबंधन के लिए 51 जिलों के 296 चौराहों, तिराहों व टी-जंक्शन पर 1342 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गृह विभाग ने इसके लिए 8.99 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।प्रदेश में आईटीएमएस और स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े लखनऊ, कानपुर, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी समेत 18 जिलों के अलावा छह अन्य जिले भदोही, कासगंज, ललितपुर, मीरजापुर, सीतापुर व शामली इसमें शामिल नहीं हैं। शेष 51 जिलों में नए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- शहर से गांव तक सड़कों की होगी कैमरे से निगरानी हर चौराहे पर एक पीटीजेड समेत कुल पांच कैमरे लगेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...