रुडकी, दिसम्बर 15 -- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत खानपुर के नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांचा। इस दौरान थैलेसीमिया के लक्षण पाए जाने पर 51 छात्राओं के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए। विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता ने शिविर की शुरुआत की। कहा कि सरकार स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। इसके बाद आरबीएसके के कांउसलर संजय चौहान ने छात्राओं को थैलेसीमिया की जानकारी दी। बताया कि यह रोग अक्सर आनुवंशिक होता है। इसमें हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...