चंदौली, मई 8 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल महिला कल्याण संगठनकी ओर से बाकले अधिकारी क्लब में शुक्रवार को मई दिवस के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्षा चित्रा सिंह ने कहा कि मई दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि श्रम, समर्पण और कर्मनिष्ठा का सम्मान करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल की वास्तविक शक्ति उसके कर्मचारी हैं, जो अपने परिश्रम, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता से रेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखते हैं। इसमें 51 ग्रुप डी रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आकांक्षा चौधरी, शालीनी भूषण, प्रियांशु यादव, वैष्णवी, मीता नारी, दीपिका, सोमा चटर्जी, आरती आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...