उरई, मार्च 1 -- उरई। 17 मार्च से जनपद में होने जा रही गेहूं खरीद को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारी लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं। हाल ही में डीएम द्वारा दो और केंद्रों को अनुमोदित किया गया है ऐसे में अब 51 केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी। इसको लेकर पंजीयन भी लगातार कराए जा रहे हैं और अब 300 किसान गेहूं बिक्री के लिए पंजीयन करा चुके हैं। शासन द्वारा दिए गए गेहूं खरीद के लक्ष्य की पूर्ति में कोई बाधा न उसको देखते हुए अब 17 मार्च से ही गेहूं की खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर पहले 49 केंद्र अनुमोदित किए गए थे लेकिन हाल ही में जिलाधिकारी द्वारा दो और केंद्र बढ़ा दिए गए हैं जिससे अब 51 केंद्रों के माध्यम से जनपद में खरीद की जाएगी। हालांकि शासन द्वारा अभी गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.