कानपुर, जनवरी 2 -- रामलीला मैदान निकट नटराज टाकीज गोविन्द नगर में 51 कुण्डीय भव्य गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रज्ञापुत्रों का तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया। गायत्री माता का पूजन श्याम सुन्दर नरुला और उनकी पत्नी रेनू नरुला ने किया। देवपूजन में राज बाबू निनौरिया, मोहन बिहारी द्विवेदी, संजीव सिंह, हीरा लाल, उदयवीर सिंह, अविनाश श्रीवास्तव और वेद प्रकाश शामिल थे। शांति कुंज हरिद्वार से आए टोली नायक सुनील शर्मा ने गायत्री मंत्र की चमत्कारी शक्ति की धार्मिक, आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्वता पर प्रवचन दिया। तीन जनवरी को प्रातः आठ बजे से सामूहिक जप और गायत्री महायज्ञ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...