51 किलोमीटर कावड़ यात्रा में गूंजा बोल बम, बूढ़ा घाघ से सरनाधाम तक उमड़ा आस्था का सैलाब
लातेहार, अगस्त 12 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ हिन्दू महासभा, बजरंग दल एवं मानस मणि दीप सेवा संस्थान सरनाधाम बारेसाढ़, गारू के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अंतरप्रखंड स्तरीय 51 किलोमीटर कावड़ जल यात्रा निकाली गई। कावड़ियों ने घने जंगलों के बीच स्थित बुढ़ा घाघ जलप्रपात से पवित्र जल उठाकर दुर्गम मार्ग से पैदल यात्रा करते हुए गारू प्रखंड के मायापुर पंचायत स्थित नर्मदेश्वर धाम सरनाधाम पहुंचकर जलाभिषेक किया। पूरे यात्रा मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वनांचल गूंजता रहा। भोर में बड़ी संख्या में शिवभक्त बुढ़ा घाघ पहुंचे। यहां यज्ञ स्थल पर पंडित सर्वेश पाठक, राजेश पाठक सहित विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं विशेष पूजन कराया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 11,000 भक्तों ने महादेव का किया जलाभिषेक श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.