मोतिहारी, फरवरी 26 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने दुलमा ग्राम से बुधवार की सुबह एक स्कॉर्पियो में लदे 51 कार्टन विदेशी फ्रूटी विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय व अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि कुल 2455 पीस विदेशी फ्रूटी शराब बरामद की गयी है। जिसकी मात्रा 441.9 लीटर है। साथ ही स्कॉर्पियो के चालक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के परौना थाना के सरौना ग्राम के कुतुबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास किया है। किंतु पुलिस द्वारा खदेड़ कर वाहन सहित चालक को दबोच लिया गया है। मामले में दुलमा ग्राम के शराब तस्कर अखिलेश साह के पुत्र मनीष कुमार को आरोपित किया गया है। वहीं शराब तस्करों का गिरोह भागने में सफल रहा है। साथ ही एक टेम्पो व एक बाइक को भी बरामद कि...