मधुबनी, जून 4 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। जिले में कई ऐसे अस्पताल हैं जिनके पास अग्निशमन विभाग का एनओसी प्राप्त नहीं है। फायर एनओसी के बिना ही बेरोकटोक अस्पताल चला रहा है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी के निरीक्षण में आते ही शटर डाउन कर लेते हैं। अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने व एनओसी से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। डाक्टर का नाम प्रदर्शित किए बिना ही अस्पताल का संचालन करते हैं। सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 में 114 अस्पताल संचालकों ने अग्निशमन विभाग से एनओसी प्राप्त किया था। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों का ऑडिट भी कराया था। वहीं 2026 में अप्रैल महीने तक केवल 51 अस्पताल संचालकों ने ही एनओसी हासिल किया है। यह भी पढ़ें- आग से सुरक्षा : सदर अस्पताल में इंतजाम बेहतर, तो कई निजी अस्पतालों की सुरक्षा भगवान भरोसे इ...