छपरा, अप्रैल 12 -- छपरा, हमारे संवाददाता l सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर जिलेभर में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 17 वारंटी शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में विभिन्न मामलों के आरोपी शामिल हैं। वारंट के मामलों में 17, शराब सेवन में 5, शराब कारोबार में 7, हत्या के प्रयास में 10, पोक्सो एक्ट में 2, चोरी के मामले में 3, आर्म्स एक्ट में 4, अपहरण के मामले में 2 और अन्य मामलों में 1 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 275.38 लीटर शराब बरामद की, जिसमें 211.30 लीटर देसी और 64.08 लीटर विदेशी शराब शामिल है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.