नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Realme ने भारत में अपनी P Series का नया स्मार्टफोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर परफॉर्मेंस, गेमिंग, डिस्प्ले और बैटरी के दम पर पेश किया है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में Samsung का 1.5K 144Hz M14 OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट और 50MP OIS कैमरा मिलता है। फोन को कंपनी ने "Segment's New Performance King" के तौर पर प्रमोट किया है। Realme P4s 5G की सेल 3 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इस Realme फोन को फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च ऑफर में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन मिलेंगे। यह भी पढ़ें- 28 अगस्त को आ रहा पानी-धूल झेल लेने वाला Tecno का सस्ता फोन, 5100...