नई दिल्ली, मार्च 7 -- वीवो ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए X300 सीरीज के नए फोन को लॉन्च किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट डिवाइस का नाम - Vivo X300 FE है। यह IP68 + IP69 रेटिंग वाला एक वॉटरप्रूफ फोन है, जिसे कंपनी ने अभी रूस में लॉन्च किया है। इसकी कीमत रूस में 60299 रूबल (करीब 70 हजार रुपये) है। डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में यह फोन दिसंबर 2025 में चीन में लॉन्च हुए Vivo S50 Pro जैसा है। इसमें कंपनी 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। तो आइए डीटेल में जानते हैं वीवो के इस नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।वीवो X300 FE के फीचर और स्पेसिफिकेशन कंपनी इस फोन में 2640 x 1216 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.31 इंच...